Tuesday, 25 November 2014

बालो का गिरना रोकने के कुछ देसी उपाए …… जरूर पढ़े

                                                       दादी माँ की दवाई 
बालो का गिरना एक समस्या आइये जाने इसे रोकने का उपाए !!!!!
बालो का गिरना एक समस्या आइये जाने इसे रोकने का उपाए
बालो का गिरना एक समस्या की तरह है जो हर उम्र के लोगो में देखी जाती है।  प्रदुसन, खान पण, तनाव और हमारी दिनचर्या में जुडी आदते ही बालो का गिरने का प्रमुख कारन है।  गिरते बालो को गिरने से बचाने के लिए कई तरह के  उपाय और दवाईया  महजूद है, पर कुछ दवाईया और गलत प्रयोग आपकी समस्या बढ़ा भी सकती है। 
इसलिए इन्हे बचने के लिए  घर पर ही कुछ निचे लिखे रामबाण और घरेलु  तरीके अपनाये। …

१. एक चम्मच चाय पति ले कर उसे पानी में उबाल ले, बाद में चाय को ठंडा करे और छान  ले, और बालो की जड़ो में मालिश करे, और बाल सूखने पर धो ले, इस उपाए को १० से १५ दिनों तक लगातार करने से बालो का टूटना काम हो जाता है।  
२. अमला  ले और उसका जूस निकल ले, १०० ग्राम अमला जूस के साथ १० ग्राम आम का जूस मिलाये, इस मिश्रण को अपनी उंगलियो से बालो की जड़ो में लगाये, और मालिश करें। इस प्रयोग से बाल भारी  होते है और बालो का टूटना भी काम हो जाता है।
बालो का गिरना एक समस्या आइये जाने इसे रोकने का उपाए
३. अमला और शिकाकाई ले करब २० ग्राम दोनों, और १/२ लीटर पानी में लोहे की छोटी कढ़ाई में भिगोदे, सुबह छान  ले और बालो में १/२ घंटे तक लगा रहने दे। बालो मको धोने के बाद नारीयल तेल लगाये, इससे बालो का टूटना काम हो जाता है। 
४. नारियल तेल ले २०० ग्राम , उसमे २० ग्राम  कपूर को पीस के मिला ले, और अपनी बालो की जड़ो में सोते वक़्त लगाये। १५ दिनों तक लगातार ये कार्य करने से बालो का टूटना रुक जाता है। 

ये उपाए बहुत ही आसान है और आप घर पे ही कर सकते है। इन उपयो  साइड इफ़ेक्ट भी नही है। 

और पढ़े ..........,


   

Sunday, 23 November 2014

घुटने के दर्द का घरेलु रामबाण इलाज !!! ……पढ़े और जाने

                                                             दादी माँ की दवाई 
घुटने के दर्द के तीन रामबाण इलाज 

1. घुटने  के दर्द को ठीक करने के लिए ५ ग्राम सोंठ, ५० ग्राम कला नमक तथा १०० ग्राम अजवाइन को एक सूखी कड़ाही में डालकर इसे भुने और फिर इसे, गर्म - गर्म ही एक रुमाल में बांध ले। इसके बाद इसमें घुटने पर सिकाई करें। इससे कुछ ही समय में घुटने का दर्द ठीक हो जाता है। 
पोटली ठंडी होने पर इसे गर्म तवे पर रखकर दोबारा गर्म कर उपयोग किया जा सकता है। इलाज 

२. घुटने का दर्द कम करने के लिए कनेर की पती, उबाल कर पिस ले, और मीठे तेल में मिलाकर लेप  करे। इससे घुटने का दर्द चला जाता है। 

३. अगर घुटने में दर्द ज्यादा  हो तो कड़वे तेल में अजवाइन और लहसुन को जलाकर उस तेल की मालिश करने से घुटने का दर्द दूर हो जाता है।  यह बदन दर्द में भी लाभदायक है। 

और पढ़े। …………

Saturday, 22 November 2014

क्यों कहा गया है! दूध पियो सेहतमंद रहो ..... पढ़े


दुनिआ भर में कहावत है, कि दूध है किसी की सेहत का राज । भारतीय में लोगों को दूध और दूध से बनी सारी चीज़ें बहुत पसंद है । लोगों को न सिर्फ दूध , दही , आइसक्रीम , दूध से बनी मिठाइयां बहुत पसंद है , और वे हर रोज़ बहुत से चाय पीते हैं , इस में भी दूध शामिल है ।
दूध पीने का इतिहास बहुत पुराना है । दूध का इतिहास भी लगभग उतना ही पुराना होगा , जितना मानव का इतिहास । शायद प्राचीन काल से ही जब मानव गाय का पालन करना शुरू किया था , तभी से वे दूध पीने लगते थे । लेकिन यह भी चर्चित है कि लोग न केवल गाय से , बल्कि हरिण या मृग जैसे दूसरे पशुओं से भी दूध पाते थे । आज की दुनिया में हम जिस दूध की चर्चा करते हैं , वह गाय का दूध ही है । दूध में कई तरह के वीटामीन , प्रोटीन और केतसीयम के साथ साथ खूबसूरत दिखने में भी मदद देता है ।


वैसे सभी मानव को दूध की जरूरत पड़ती है , यानि मानव का सब से पहला आहार दूध ही होता है । बल्कि सही मानों में यह कहा जा सकता है कि धरती पर रह रहे सभी प्राणियों का पहला आहार दूध का होता है , चाहे मनुष्य के शिशु हों या पशु के।  मां का दूध बच्चे को खूबसुरत और मजबूत को बनाता ही है , उस के मानषिक उन्नती में भी भारी मददगार साबित होता है । जाहिर है कि दूध बच्चों को पीना ही चाहिये , पर बड़ों को भी इस का पूरा फायदा उठाना चाहिये। वयस्कों के शारीरिक और मानसिक उन्नति में भी दूध का बहुत बड़ा हाथ होता है । इसलिये बहुत से देशों में यह प्रोत्साहन किया जा रहा है कि जब भी मौका मिले , सुबह या रात , दूध जरूर पीना चाहिये । भारत के मशहूर क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग का कहना है कि दूध-शूध पीया करो । उन के इतने अच्छे क्रिकेट खेलने का कारण भी दूध पीना ही कहा जाता है ।

मानवता के विकास में दूध पीने की क्रिया का बहुत बड़ा हाथ है । मिसाल के तौर पर , जापान के लोग कुछ इसप्रकार कहते हैं , रोज़ एक क्लास दूध का मतलब है हमारे देश की उन्नति । जापान के उन्नति को देखते हुए इस कहावत पर कोई संदेह भी नहीं रह गया है । आज चीन के लोग भी इस कहावत पर विश्वास करने लगे हैं । भारत की स्थिति भी एक ही है । भारत और दूध को कभी भी अलग नहीं किया जा सकता है । भारत में लोग केवल दूध पीना ही नहीं , बल्कि दूध से बने कई स्वादिष्ट व्यंजनों को खाना भी बहुत पसंद करते हैं । इसी लिए आज भारत विश्व का सब से बड़ा दूध का उत्पादन और सेवन करने वाला देश है । दूसरे नम्बर पर अमेरिका और तीसरे नम्बर पर रूस का नाम आता है । चीन में दूध का उत्पादन वर्ष 1970 के दशक में केवल दस लाख टन रहा , पर आज यह मात्रा एक करोड़ साठ लाख टन तक जा पहुंची है । इस समय चीन में कुल 560 दूध प्रोसेसिंग कारखाने हैं , जो भी बीस साल पहले की तुलना में दस गुना अधिक है । पर चीन में दूध की खपत भारत से कम है । 


भारत में लोगों को दूध पीने के अलावा इस से बनी कई तरह की चीज़ें , जैसे लस्सी , दही , घी , छांछ और पनीर आदि को खाना पीना पसंद है । इन में कई तरह के व्यंजन , रसगुल्ले , गुलाब जामुन , बर्फी आदि कई तरह की मिठाइयां , कई तरह के हलवा , खीर , सेवइयां , शरबत आदि भी शामिल हैं ।


सचमुच ही दूध का कोई दूसरा विकल्प नहीं है । अगर दूध नहीं होता तो मानव के विकास का क्या होता । इसलिये जब भी मौका मिले दूध पीना न भूलें । रोज़ एक गलास दूध का मतलब हमारे देश की उन्नति है ।