Saturday 20 December 2014

मस्सों से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार ..........जानिए और आजमाईये !


हर कोई खूबसूरत चेहरे की कामना करता है लेेकिन इस खूबसूरत चेहरे पर जब कोई दाग, मुंहासे या मस्से इत्यादि हों तो चेहरा एकदम बिगड सा जाता है। मस्सों से निजात पाने के लिए आज आप हर उपाय अपनाने को तैयार है।

त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं जिसे मस्सा कहते हैं। मस्से काले और भूरे रंग के होते हैं। मस्से 8 से 12 प्रकार के होते हैं। मस्से अक्सर अपने-आप समाप्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ मस्से इलाज के बाद जाते हैं। मस्से को काटने और फो़डने के कारण मस्से का वायरस शरीर के अन्य हिस्सों में भी चला जाता है जिसके कारण मस्से हो जाते हैं। कभी कभी मस्से का वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी की त्वचा पर आकर मस्सा बना देते हैं। 


१. मस्से को समाप्त करने के लिए एक अगरबत्ती जला लें और अगरबत्ती के जले हुए गुल को मस्से का स्पर्श कर तुरन्त हटा लें। ऎसा 8-10 बार करें, ऎसा करने से मस्सा सूखकर झड जाएगा। अगर ज्यादा मस्से हों तो बारी-बारी से सभी मस्सों को इसी तरीके से जलाकर झडा दें। ध्यान रहे, अगरबत्ती का स्पर्श सिर्फ मस्से पर ही होना चाहिए। 

२.  सेब लेकर उनका जूस निकाल लीजिए और उसको दिन में कम से कम तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए। इस जूस को नियमित रूप से लगाने पर आप पाएंगे कि मस्से धीरे-धीरे झड रहे हैं और तीसरे सप्ताह तक लगभग समाप्त हो जाएंगे।

३.  मस्से को समाप्त करने के लिए प्याज भी फायदेमंद है। एक प्याज को लेकर उसके रस को दिन में एक बार नियमित रूप से लगाने से मस्से समाप्त होते हैं। 

४. बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को रात में मस्सों लगाकर सो जाइए, ऎसा करने से मस्से धीरे-धीरे मस्से समाप्त हो जाते हैं। 

५. आलू का प्रयोग करने से भी मस्से समाप्त होते हैं। आलू को छीलकर काट लीजिए, उसके कटे हुए हिस्से को मस्सों पर रगडिए, ऎसा करने से कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाते हैं। 
६.  लहसुन की कली को छील लीजिए, उसके बाद उसे काटकर मस्सों पर रगडिए, कुछ दिन बाद मस्से सूखकर झड जाएंगे।

७. मस्से वाले हिस्से को पाइनेपल के जूस में रखिए, इससे मस्से नष्ट करने वाले एंजाइम होते हैं।

८. अगर आपके घर पर एलोवेरा है, तो उसका एक छोटा का टुक़डा काटिये और ताजा जैल मस्से पर लगायें। इससे मस्सा जल्दी ठीक हो जाता है।


यदि मस्से अपने आप नरम हो जाएं, उनके आकार में परिवर्तन हो जाए, उनमें खुजली हो या उससे स्त्रव होने लगे तो तुरन्त चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कराएं, क्योंकि यह मीलानोमा या कैंसर भी हो सकता है। इन नुस्खों को आजमाने के बाद भी अगर मस्से ठीक हों तो चिकित्सक से संपर्क अवश्य कीजिए। डॉक्टर नवीन वैज्ञानिक तरीके अपनाकर आपको मस्सों से निजात दिला सकता है।

No comments:

Post a Comment